नई दिल्ली, मई 31 -- UPPSC Assistant Professor Exam 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली 'सहायक आचार्य (राजकीय महाविद्यालय) स्क्रीनिंग परीक्षा' में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक (प्री) परीक्षा का आयोजन आज रविवार 31 मई 2026 को किया जा रहा है। आयोग द्वारा इस परीक्षा के सफल और शुचितापूर्ण संचालन के लिए सभी जरूरी प्रशासनिक तैयारियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए गए हैं, ताकि परीक्षा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके।सुबह की एक पाली में होगा परीक्षा का आयोजन लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय प्री परीक्षा का...