देहरादून, सितम्बर 29 -- सतपुली। राजकीय महाविद्यालय खैरासैंण-सतपुली में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. किशोरी लाल शाह की देखरेख में संपन्न चुनाव में अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पद पर दीपांशी, महासचिव पद पर सुमन, सहसचिव पद पर सोनाली, कोषाध्यक्ष पद पर चांदनी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शौर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। नवनि...