देहरादून, सितम्बर 29 -- लक्सर। राजकीय महाविद्यालय में चुनाव अधिकारी डॉक्टर सीमा चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कॉलेज में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे, सुबह आठ से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गईं। डॉ सीमा चौधरी ने बताया कि 12 बजे तक 72 प्रतिशत चुनाव हो गया था। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा था वैसे-वैसे बच्चे भी लगातार कॉलेज में अपना मत का प्रयोग करने के लिए कॉलेज पहुंच रहे थे। डॉक्टर सीमा चौधरी ने बताया कि इस दौरान शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाई रखने के लिए बड़ी पुलिस बल तैनात किया गया था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर के महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में उत्साह उन्होंने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद और परिणाम की प्रक्रिया शुरू...