राजकीय महाविद्यालय में स्व-गणना कार्यशाला आयोजित
चंदौली, मई 16 -- नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को जनगणना के तहत एक दिवसीय स्व गणना जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन स्व गणना प्रक्रिया की जानकारी देकर अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की गई। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. देवेश कुमार यादव, मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीएम कुशीनगर ने जनपदवासियों से की स्वगणना की अपील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.