गंगापार, मार्च 18 -- सैदाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन प्राचार्य प्रो आशीष जोशी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास में शिक्षक एवं अभिभावकों के समन्वय को सुदृढ़ करना था। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु शिक्षक एवं अभिभावक दोनों की समान एवं महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक-अभिभावक समिति की संयोजक डॉ सीमा जैन ने बैठक के उद्देश्य, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति एवं अनुशासन की विस्तृत जानकारी अभिभावकों को दी। बैठक में अभिभावक राजेन्द्र कुमार प्रजापति, लालमणि शुक्ला आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...