गोरखपुर, अप्रैल 17 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को भव्य रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि चौमुखा नगर पंचायत की सभासद शीला यादव एवं प्राचार्य प्रो. डा. रमेश चन्द्र वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य प्रो. रमेश चन्द्र वर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे महिलाओं की संसद में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने छात्रों से समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। डा. शैलजा अस्थाना के नेतृत्व में छात्राएं हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर नारी सशक्तिकरण और समान अधिकार के नारे लगाते हुए नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरीं। यह भी पढ़ें- नारी शक...