शामली, अगस्त 29 -- थानाभवन। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय महाविद्यालय थानाभवन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. निशांत कुमार ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवांश भोरवाल के नेतृत्व में हुआ। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलिदुर्घटना की सूचना चौसाना। चौसाना मार्ग पर दथेड़ा शराब ठेके के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे सड़क पर खराब खड़ी पिक...