राजकीय महाविद्यालय का कुलपति ने किया निरीक्षण
गंगापार, मई 15 -- बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित सेमेस्टर परीक्षाओं का विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार सिंह द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल के साथ महाविद्यालय पहुंचे कुलपति ने परीक्षा व्यवस्था का व्यापक अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा कक्षों, नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, गोपनीय सामग्री के रख-रखाव एवं परीक्षा संचालन की समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। कुलपति ने परीक्षा प्रक्रिया को अत्यंत शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी पाया। यह भी पढ़ें- चौथे दिन नकल पर रोक, शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.