हाजीपुर, फरवरी 27 -- महनार, संवाद सूत्र। राजकीय महनार महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को अनुमंडल सभागार में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महनार के एसडीओ नीरज कुमार ने की। बैठक में आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में महनार महोत्सव को सफल बनाने को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। पंडाल व्यवस्था, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, अतिथियों का स्वागत सहित अन्य कार्यक्रमों के संचालन एवं उसकी व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। एसडीओ ने बताया कि आयोजन को लेकर पदाधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है। इस पर सदस्यों ने अन्य लोगों को भी पूर्व की भांति कमेटी में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। एसडीओ ने नामों का सुझाव मांगा और कहा कि पूर्व में विभिन्न कमेटि...