हाजीपुर, फरवरी 14 -- महनार। आगामी आठ एवं नौ मार्च को आयोजित होने वाले राजकीय महनार महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कलाकारों से 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस बीच, स्कूली बच्चों को लेकर एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। चयनित कलाकारों को समिति द्वारा निर्धारित मानदेय देने की स्पष्ट व्यवस्था है, लेकिन स्कूली बच्चों के संदर्भ में अभी कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है। स्थानीय अभिभावक, शिक्षक और बुद्धिजीवी इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं कि मंच की रौनक बढ़ाने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहन राशि और समान सम्मान मिलना चाहिए। प्रतिवर्ष महोत्सव के मंच पर स्कूली बच्चे एकल और समूह गीत, नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाते हैं। वे पढ़ाई के साथ 10-15 दिन कठिन अभ्यास कर प्रस्तुति की तैयारी करते हैं। महोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.