सीवान, जनवरी 23 -- सीवान। गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बलेथा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस क्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता व विद्यालय में पौधारोपण किया जायेगा। विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर विद्यालय परिसर में भव्य कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन शायर कमर सिवानी की अध्यक्षता में होगा। कवि सम्मेलन व मुशायरा में जिले के लगभग एक दर्जन कवि,शायर, कवयित्री व शायरा भाग लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से विजय लक्ष्मी विनोदनी, आरती आलोक वर्मा, प्रो. नीलम श्रीवास्तव, तृप्ति रक्षा, जीनत परवीन जोया, मनोज कुमार वर्मा, शैलू बाबू, परवाना सिवानी, परवेज अशरफ, डॉ. जाहिद सिवानी, राकेश रंजन रणधीर व...