औरंगाबाद, जनवरी 22 -- मदनपुर प्रखंड की उत्तरी उमगा पंचायत अंतर्गत पूर्णाडीह राजकीय मध्य विद्यालय में सेवा निवृत्त रसोईया बसंती कुंवर के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार ने श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रधानाध्यापक बली राम पासवान और शिक्षक राजीव रंजन ठाकुर ने अंगवस्त्र भेंट कर और पुष्पमाला पहनाकर बसंती कुंवर को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि बसंती कुंवर ने विद्यालय में बच्चों के साथ वात्सल्य भाव से सेवा की और अपने कार्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी पुष्पमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...