रांची, जनवरी 2 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय चुरगी के प्रधानाचार्य अगस्त भगत का रांची में इलाज के दौरान गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। बुंडू के कुम्हारटोली के निवासी अगस्त भगत, ऋषि काली मंदिर, कुम्हारटोली, बुंडू के संरक्षक होने के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। उनके निधन पर जायसवाल समाज, शिक्षक संगठन और पंच परगना के गणमान्य लोगों ने शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को अराडीह नदी तट पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.