रुद्रपुर, जनवरी 20 -- गूलरभोज, संवाददाता। सरकारी भूमि पर निर्माण को लेकर राजस्व विभाग की ओर से पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे को नोटिस जारी किया गया है। विधायक के घर पर न होने पर प्रशासनिक टीम ने उनके बेटे को नोटिस की कॉपी थमाई है। नोटिस में विधायक को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए 15 दिन के भीतर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि अगर 15 दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासनिक टीम इसे ध्वस्त करेगी। मंगलवार को कानूनगो भगत सिंह और पटवारी जितेंद्र कुमार गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की आवास पर पहुंचे। हालांकि इस दौरान विधायक पांडे आवास पर नहीं थे। उनकी गैर मौजूदगी में उनके पुत्र अतुल पांडे को नोटिस थमाया गया। अरविंद पांडे पुत्र विरेन्द्र पांडे निवासी ग्राम गूलरभोज,...