बरेली, मई 7 -- बरेली। कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने राजकीय बीज भंडार के पांच गोदाम प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भोजीपुरा के गोदाम प्रभारी अनिल गंगवार, बिथरी चैनपुर के गोदाम प्रभारी विजय गंगवार, भदपुरा के गोदाम प्रभारी नरेंद्र गंगवार, बहेड़ी के गोदाम प्रभारी जयप्रकाश को नोटिस दिया गया। इन लोगों ने समस्त योजनाओं में जो भी प्रदर्शन एवं क्लस्टर आयोजित किए गए थे। फसल का कितना उत्पादन हुआ क्रॉप कटिंग अभी तक नहीं भेजी है, जबकि क्रॉप कटिंग फसल काटने पर कर लेना चाहिए था, जो अब समय निकल चुका है। अब खरीफ फसल की तैयारी है। यह राजकीय कार्यों में घोर लापरवाही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.