लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि ब्लाकों पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों व अधिकृत बीज कंपनियों के माध्यम से उन्नत गुणवत्ता के संकर (हाइब्रिड) बीजों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बीजों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि मक्का, बाजरा, धान व ज्वार का बीज राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Buxar News: अनुदानित बीज वितरण अंतिम चरण में, रोपाई की होगी जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...