बस्ती, जून 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला जज शमसुल हक, सीजेएम संदीप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार प्रथम एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू, सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह एवं रसोईघर में साफ-सफाई दुरूस्त मिली। किशोरों ने बताया कि उनको समय से उचित आहार मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह समिति के निर्देशों का अनुपालन आख्या समय से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किशोरों की बेडशीट को प्रत्येक तीन दिवस के अन्तराल पर साफ कराया जाए। यह भी पढ़ें- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया औचक निरीक्षण दो किशोरों ने पॉलीटेक्निक प्रव...