देहरादून, जनवरी 31 -- देहरादून । शनिवार को महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय बालिका निकेतन और शिशु सदन, केदारपुरम में निवासरत बच्चों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए विशेष भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण का पहला पड़ाव राष्ट्रपति निकेतन, राजपुर रोड, देहरादून था, जहां बच्चों ने वहां की ऐतिहासिक और शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात बच्चों का भ्रमण सिल्वर सिटी मॉल और पेसिफिक मॉल में कराया गया। इस शैक्षिक भ्रमण में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधीक्षिका मधु नवानी, सोनल राणा, पूजा, एवं डीसीपीयू के सभी सदस्य स्वयं उपस्थित रहे और बच्चों के मार्गदर्शन एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...