भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में केंद्रीय विद्यालय को शुरू करने की प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ गई है। घंटाघर के निकट राजकीय बालिका इंटरस्तरीय स्कूल में केंद्रीय विद्यालय का अस्थाई परिसर शुरू होगा। इंटरस्तरीय स्कूल के प्राचार्य अमरनाथ ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय विद्यालय की टीम ने स्कूल परिसर में आकर निरीक्षण किया। केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर के संचालन के लिए सात कमरे आवंटित कर दिए गए हैं। टीम में कहलगांव व जमालपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के पदाधिकारी शामिल थे। टीम से जानकारी मिली कि पहले चरण में कक्षा एक से पांच तक के छात्रों का नामांकन होगा। प्रत्येक कक्षा में 40-40 छात्र नामांकित होंगे। नामांकन की अधिसूचना केंद्रीय विद्यालय के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ही नामांकन के बाद कक्षा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.