हरदोई, नवम्बर 9 -- हरदोई, शिक्षा संवाददाता। संडीला स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन खस्ताहाल हो चुका है। विद्यालय की बाउंड्री ऊंची करवाई जानी है, मुख्यद्वार का निर्माण होना है, पांच कक्षों की छतों की मरम्मत, 22 कक्षों का रंग रोगन नहीं हो पाया है। 25 मीटर टूटी बाउंड्रीवॉल भी बनवाई जानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बालमुकुंद प्रसाद ने जिलाधिकारी से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से आवश्यक कार्य कराए जाने के की अपील की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया विद्यालय में मुख्य सड़क पर स्थित विद्यालय परिसर की सुरक्षा हेतु कम से कम ती मीटर ऊंची बाउंड्रीवाल निर्माण कराई जानी है। इसके साथ ही विद्यालय भवन के पीछे फुटपाथ निर्माण, 05 कक्षों की छत की मरम्मत, 22 कमरों की रंगाई-पुताई और अन्य मरम्मत कार्य कराई जानी है। विद्यालय में टूटी बाउंड्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.