पीलीभीत, जुलाई 11 -- पीलीभीत। जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास और राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। छात्रावासों में वही छात्र-छात्रा अर्ह होंगे जो समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर व अन्य विभाग द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखते हैं। सिर्फ वही छात्र-छात्रा ही पात्र होंगे जो नियमित रूप से स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हो। छात्रावास में प्रवेश के लिए कुल उपलब्ध क्षमता का 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगे और अवशेष 30 प्रतिशत अन्य पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए होंगे। दिव्यांग छात्रों को प्रवेश में वरीयता दी जाएग...