रांची, सितम्बर 25 -- रांची। राजकीय फार्मेसी संस्थान, बरियातू में फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ और छात्र-छात्राओं ने सामाजिक जागरुकता बढ़ाने के लिए बैनर-पोस्टर के साथ जागरुकता रैली निकाली। समारोह में डॉ. वल्लभ ने विद्यार्थियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या डॉ. आशा रानी, विनीता प्रकाश, हरिहर नाथ महतो सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश यह भी पढ़ें- शिविर में 15 यूनिट किया गया रक्तदान यह भी पढ़ें- Roorki News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...