चम्पावत, अगस्त 9 -- टनकपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थानका 10 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो.एचएल मंडोरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए संस्थान के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता को प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। सहायक प्राध्यापक शुभम थपलियाल एवं योगेश चमोला ने गढ़वाली गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया संस्थान के नॉन-टीचिंग स्टाफ सद...