मुंगेर, अप्रैल 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को रमनकाबाद स्थित राजकीय पोलिटेकनिक में जल, जीवन, हरियाली विषय पर जागरूकता सेमिनार एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार में व्याख्याताओं ने जल संरक्षण की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तथा हरित पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। व्याख्याताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं हरियाली के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य उदेश्य है। व्याख्याताओं ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में जल के समुचित उपयोग एवं संरक्षण के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। सेमिनार के उपरांत विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में वृक्षों एवं पौधों को जल अर्पण किया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.