राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 तक आवेदन
बदायूं, अप्रैल 27 -- राजकीय पॉलीटेक्निक खेड़ा पूर्वी में इस सत्र के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। प्रधानाचार्य मुराद आलम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए 15 से 25 मई के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि तकनीकी शिक्षा की बढ़ती मांग के बीच युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संस्थान में स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी और छात्रावास जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों के कौशल विकास के लिए यहां इंडस्ट्रियल विजिट और एक्सपर्ट लेक्चर्स का आयोजन भी किया जाता है। विशेष बात यह है कि पात्र छात्रों को 35 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति और राज्य सरकार द्वारा टैबलेट प्रदान किए जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.