राजकीय पॉलीटेक्निक आदित्यपुर में सौ- प्रतिशत प्लेसमेंट
आदित्यपुर, जून 22 -- आदित्यपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक आदित्यपुर में इस बार सौ प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने बताया कि वे ही छात्र बचे गये हैं जिन्होंने कैम्पस प्लेसमेंट में भाग नहीं लिया। वे उच्च शिक्षा की तैयारी में लग गये हैं। 65 छात्रों को तीन लाख प्रतिवर्ष, 15 छात्रों को 3.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष व 13 छात्रों को चार लाख रुपये प्रतिवर्ष का ऑफर मिला। पांचवें सेमेस्टर का परिणाम भी सौ प्रतिशत रहा। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक-एक छात्र को आदित्य बिड़ला ने ऑफर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.