पूर्णिया, जुलाई 25 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के सहयोग से मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के डिप्लोमा और बीटेक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. अमन कुमार राजन ने बताया कि कंपनी ने डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी (डीईटी) एवं ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (जीईटी) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। चयन के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, तकनीकी मूल्यांकन और व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। उन्होंने कहा कि संस्थान समय-समय पर राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट आयोजित कर विद्यार्थियों ...