कोडरमा, जून 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा (गोहाल परिसर) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्राचार्य राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य राजेश कुमार ने संस्थान परिसर में अशोक, नीम, आम एवं अमरूद के पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह भी पढ़ें- पौधारोपण कर डीएवी 6 में मना विश्व पर्यावरण दिवस ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है क...