सीवान, फरवरी 28 -- सिसवन। राजकीय पॉलिटेक्निक, बावनडीह के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा शुक्रवार को दो दिवसीय बिल्ड ए बोट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स एवं आधुनिक तकनीकी कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस कार्यशाला में छात्रों को रोबोट निर्माण, सर्किट कनेक्शन, बेसिक प्रोग्रामिंग तथा ऑटोमेशन तकनीकों की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में देव कृष्णन कुमार, अंकज कुमार, सतीश कुमार व अनामिका कुमारी ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के समन्वयक एकबाल हुसैन, प्रणव कुमार निराला थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...