जहानाबाद, मार्च 10 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक में मंगलवार को जॉब फेयर एवं प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस जॉब फेयर में विभिन्न कंपनियों जैसे दया इन्जिनियरिंग वर्कशॉप प्राईवेट लिमिटेड कवैश कार्पोरेशन लिमिटेड ,फोर्ड मैनेजमेंट सर्विसेज एवं सागर माईक्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। इस अवसर पर आईटीआई, डिप्लोमा, बीए, बी.कॉम तथा 10वीं और 12वीं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की और विभिन्न कंपनियों के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल हुए। चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा परिणाम कुछ दिनों में घोषित किए जाएंगे। यह पूरा कार्यक्रम प्राचार्य राकेश रंजन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जॉब फेयर के आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी ट्...