मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को पावर पल्स क्लब की तरफ से इलेक्ट्रिक वाहन विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्य वक्ता टाटा मोटर्स लिमिटेड के सर्विस मैनेजर पवन जोशी थे। वेबिनार का उद्देश्य उभरते हुए ऑटोमोबाइल क्षेत्र, विशेषकर इलेक्ट्रिक वाहनों की कार्यप्रणाली, उनकी सर्विसिंग चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं से छात्रों को अवगत कराना था। आयोजन समन्वयक प्रो. सत्यजीत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. अक्षत, प्रो. प्रीति कुमारी, प्रो. निशित रंजन, प्रो. आशनारायण, प्रो. अनिकेत कुमार और प्रो. मनीष कुमार भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.