मोतिहारी, सितम्बर 11 -- मोतिहारी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मोतिहारी ने अपने तीन प्रमुख डिप्लोमा अभियंत्रण कार्यक्रमों इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड एनबीए(नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिशन) की मान्यता प्राप्त की है। पहली बार मिली एनबीए की यह मान्यता राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मोतिहारी की शैक्षणिक गुणवत्ता व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विश्वसनीयता को और मजबूत करेगी। साथ ही, इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, बेहतर उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के लिए एक मजबूत शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। बीते जुलाई में एनबीए टीम का विजिट संस्थान में सफलतापूर्वक कराया गया: निवर्तमान प्राचार्य डॉ. फ़ज़ले सरवर के नेतृत्व में एनबीए के लिए तीनों संकाय का सेल्फ एसेसमेंट रिपोर...