हरदोई, जुलाई 21 -- हरदोई। राजकीय पॉलीटेक्निक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीन वर्षीय (अंशकालीन) डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (लैटरल एंट्री) के तहत वर्किंग प्रोफेशनल्स को सीधे द्वितीय वर्ष (सेकेंड ईयर) में प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्य कविता के अनुसार इस प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह 100 अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए पात्र वे कर्मचारी हैं जो केंद्र या राज्य सरकार, पब्लिक लिमिटेड कंपनी अथवा एमएसएमई में पंजीकृत संस्थान में कम से कम एक वर्ष से कार्यरत हों। उनका कार्यस्थल संबंधित पॉलीटेक्निक से 50 किलोमीटर की परिधि के भीतर हो। नौकरीपेशा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कक्षाएं शाम के समय और अवकाश के दिनों में संचालित की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 23 से 26 जुलाई 2026 तक चॉइस फिलिंग कर सकते ...