आगरा, मार्च 23 -- जिला अस्पताल परिसर में रविवार को राजकीय नर्सेज संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इस दौरान संघ का चुनाव भी कराया गया। अध्यक्ष समेत अन्य कई पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। अधिवेशन के शुभारंभ की औपचारिकताएं प्रांतीय पर्यवेक्षक प्रदेश संयुक्त मंत्री रामगोपाल जादों, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा वर्मा, आमंत्रित अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री रमेशचंद्र, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री महीपाल सिंह राजपूत ने पूरी कीं। कार्यक्रम अध्यक्ष सीएमएस डा.संजीव सक्सेना रहे। कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग आफिसर अमित शाक्य ने किया। इस दौरान राजकीय नर्सेज संघ की जिला इकाई का चुनाव कराया गया। सर्व सम्मत...