मोतिहारी, सितम्बर 5 -- तुरकौलिया,निसं। राजकीय डिग्री महाविद्यालय जयसिंहपुर, तुरकौलिया में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय के निर्देश के आलोक में महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी दो सितंबर से पांच सितंबर 2026 की दोपहर एक बजे तक आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ आवेदन काउंटर पर आवेदन जमा कर सकते हैं। महाविद्यालय में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और समाजशास्त्र विषय में रिक्त सीटों पर डायरेक्ट एडमिशन का अवसर उपलब्ध है। वहीं हिंदी, राजनीति विज्ञान और इतिहास विषय में रिक्त सीटों पर मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन लिया जा रहा है। सूचना के अनुसार मेरिट सूची का प्रकाशन पांच सितंबर को शाम चार बजे तक किय...