बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजकीय डिग्री कॉलेज में इस सत्र से सात विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी। सामाजिक विज्ञान संकाय में भूगोल, गृह विज्ञान एवं समाजशास्त्र, विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान तथा मानविकी संकाय में हिन्दी में स्नातकोत्तर अध्ययन होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सुमंत कुमार ने कहा कि यह वर्षों के संघर्ष, हस्ताक्षर अभियान, ज्ञापन एवं कुलपति के घेराव जैसे आंदोलनों का परिणाम है। राजगीर व आसपास के छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। तत्कालीन नगर मंत्री शुभम वर्मा ने इसे छात्र शक्ति की जीत बताया है। इसके लिए नगर मंत्री प्लाजा कुमारी, विक्रम राज, ओंकार जी, कुंदन कुमार, सोनम ब्रह्मपुरिया, निशु शर्मा, सुहानी कुमारी, रोहित कुमार, मेहर कुमारी व अन्य ने खुशी जता...