पूर्णिया, जून 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए केंद्र के रूप में उभर रहे राजकीय डिग्री कॉलेज जलालगढ़ में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-27 में नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। प्रथम चयन सूची के आधार पर 19 जून तक कुल छह विषयों में अभ्यार्थियों का एडमिशन लिया जायेगा। प्रत्येक विषय में 45 सीटों पर एडमिशन होगा। एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत एक जुलाई से कॉलेज में स्नातक की कक्षाएं शुरू हो जायेगी। वर्तमान समय में कॉलेज प्रशासन ने प्रथम सूची में चयनित सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपना नामांकन सुनिश्चित करा लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अन्य समस्याओं के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना न करना पड़े。 यह भी ...