राजकीय डिग्री कॉलेज को मिला पहला प्रधानाचार्य
भागलपुर, मई 7 -- पतरघट से पुलेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट राजकीय डिग्री महाविद्यालय पतरघट के प्रथम प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में प्रो. राणा सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा की अधिसूचना के अनुसार उन्हें कॉलेज का प्रभारी प्रधानाचार्य मनोनीत किया गया है। योगदान देने के बाद वे उत्क्रमित टेन प्लस टू विद्यालय किशनपुर पहुंचे, जहां प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह समेत शिक्षकों, छात्र- छात्राओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रो सिंह ने कहा कि सरकार की सात निश्चय योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पतरघट में डिग्री कॉलेज खोला गया है। उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 से नामांकन शुरू होगा तथा हिंदी, इंग्लिश, इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.