कटिहार, अगस्त 30 -- कटिहार निज संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा में आयोजित स्पोर्ट्स डे का शुभारम्भ प्राचार्य डॉक्टर सी के मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स इवेंट इंचार्ज प्रीतम कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। शंभू कुमार यादव ने बताया कि 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में पूजा कुमारी, आस्मिन खातून तथा ब्यूटी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।शतरंज प्रतियोगिता महिला वर्ग में सुप्रिया कुमारी तथा छात्र वर्ग में दिवाकर कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ हरिओम प्रसाद ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन राशि झा गुलअफसा पर...