मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- औराई, एसं। शिक्षक दिवस पर राजकीय डिग्री कॉलेज औराई के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा को शोध-उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एकेडमिक सत्र-(2025-26) के लिए शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए वीसी ने उन्हें पुरस्कृत किया। डॉ. रमेश को दर्शनशास्त्र विषय में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के द्वारा उत्कृष्ट शोध-परियोजना के लिए शोध-अनुदान प्राप्त है। कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने इस उपलब्धि के लिए डॉ. रमेश को बधाई दी। यह भी पढ़ें- आईआईटी के प्रोफेसर शंकर प्रसाद रथ को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार यह भी पढ़ें- ज्ञान अर्जित नहीं सृजित करें : कुलपति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...