देवरिया, अप्रैल 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के राजकीय डिग्री कॉलेजों का हाल बुरा है। शिक्षकों की कमी के चलते कॉलेज में एडमिशन की आधी सीटें खाली रह जा रही हैं। कई कॉलेजों में अंग्रेजी, शिक्षा शास्त्र से लेकर इतिहास सहित अन्य कई प्रमुख विषयों के शिक्षक के पद वर्षों से खाली चल रहे हैं। जिले में पांच राजकीय डिग्री कॉलेज संचालित हैं, जिनमें बीए, बीएससी, बीकाम व एमए की पढ़ाई होती है। अधिकतर कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है। इसके चलते कॉलेजों में छात्रों का एडमिशन प्रभावित हो गया है। कॉलेजों में 50 से 60 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। दीनानाथ राजकीय डिग्री कॉलेज में 540 के सापेक्ष 290 सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। 250 सीट खाली है। रवींद्र किशोर शाही राजकीय डिग्री कॉलेज में 480 के सापेक्ष 220 व मझौलीराज सलेमपुर में 420 म...