राजकीय डिग्री कालेज में एक जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
बेगुसराय, जून 18 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। नवपदस्थापित राजकीय डिग्री कालेज खोदावंदपुर में आगामी एक जुलाई से पढ़ाई शुरू की जाएगी। फिलहाल स्नातक कला संकाय के छह विषयों की पढ़ाई होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यह जानकारी कालेज के नवपदस्थापित प्रानाचार्य राम अगर प्रसाद ने दी है। बताया कि फिलहाल हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र,अर्थ शास्त्र एवं इतिहास विषय की पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि चतुर्थ वर्षीय स्नातक कोर्स के शैक्षणिक सत्र 2026-30 में कला संकाय के प्रत्येक विषय में 48 छात्र छात्राओं का ही नामांकन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए इस कालेज में कुल 12 शिक्षकों का पदस्थापन होना है जिसमें अब तक एक ही शिक्षक ने योगदान दिया है जो अर्थ शास्त्र विषय के हैं। यह भी पढ़ें- राजकीय डिग्री कालेज में एक जुलाई से शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.