सीवान, जून 13 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा पाने का सपना सकार हो गया है। अब छात्रों को स्नातक की पढाई स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो गया है। राजकीय डिग्री कालेज नौतन में स्नातक की कक्षाएं एक जुलाई 2026 से आरंभ हो जाएंगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन करना है। जिसकी अंतिम तिथि 17 जून 2026 है। यह विस्तारित तिथि है। इसके पहले 10 जून तक ही तिथि निर्धारित थी। जिसे छात्रहित में जय प्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा विस्तारित किया। यह भी पढ़ें- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास के कुल 97 सीटों पर नामांकन शुरूबिहार सरकार की घोषणा मालूम हो कि बिहार सरकार द्वारा राज्य के डिग्री कालेज विहीन प्रखंडों में डिग्री कालेज खोलने की घोषणा तथा उसकी मंजूरी के साथ ही सभी ऐसे प्रखंडों में इसकी तैया...