सीवान, जुलाई 16 -- सिसवन एक संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा प्रखंडों में खोले जाने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन बुधवार को समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। प्रखंड राजकीय कॉलेज का उद्घाटन हाई स्कूल पडरी में किया गया। जिसमें कई गणमान्य व राजनीतिक व्यक्ति मौजूद रहे। हाई स्कूल के हेडमास्टर वायजहक अंसारी ने बताया कि डिग्री कॉलेज हाई स्कूल के ऊपरी मंजिल पर संचालित की जाएगी। यहां पर 6 विषयों के लिए प्रस्तावित है। सभी आर्ट्स के बिषय की पढाई होगी। एक बिषय में 45 सीट निर्धारित है। उन्होंने कहा कि सत्र की शुरुआत बुधवार से शुरू हो गई। इसके लिए प्रिंसिपल मोहम्मद करीमुल्लाह व एक अन्य प्रोफेसर की नियुक्तियां हुई है। यह भी पढ़ें- Siwan News भगवानपुर के कॉलेज में 66 नामांकन हुए , पढ़ाई शुरू प्रथम सूची में 66 छात्राओं का एडमिश्मन होना था, जिनमें से 42 छात्राओ...