राजकीय चिकित्सालय के तीन इमरजेंसी ऑफिसर गए चार धाम यात्रा में
काशीपुर, मई 24 -- काशीपुर, संवाददाता। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के तीन इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसरों की ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगाए जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यवीर, डॉ. गोविंदर और डॉ. मनोज प्रकाश के यात्रा ड्यूटी पर जाने के बाद अब स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अपनी ओपीडी छोड़ इमरजेंसी में बैठना पड़ रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में कुल 35 डॉक्टर तैनात हैं, लेकिन तीन डॉक्टरों के बाहर जाने से व्यवस्थाओं पर असर साफ दिखाई दे रहा है। रोजाना 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी वाले इस अस्पताल में कई मरीज संबंधित डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लंबा इंतजार करते देखे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- राजकीय चिकित्सालय के तीन इमरजेंसी ऑफिसर गए चार धाम यात्रा में वहीं कुछ मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.