राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों की जुटी भीड़
अंबेडकर नगर, मई 27 -- जलालपुर। खरीफ का सीजन शुरू होते ही राजकीय कृषि बीज एवं कृषि रक्षा भंडार जलालपुर पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। किसान उन्नत और प्रमाणित धान बीज खरीदने के लिए सुबह से ही केंद्र पहुंच रहे हैं। केंद्र पर इस समय एमटीयू-7029, डीआरपी-53, आईआर-64, बीपीटी-5204, साभा, सीईओ-51 और एचयूआर-917 जैसी उन्नत धान प्रजातियां उपलब्ध हैं। बेहतर उत्पादन और अच्छी गुणवत्ता के कारण किसान इन किस्मों को काफी पसंद कर रहे हैं। धान बीज लेने पहुंचे विनोद, रामप्रताप, मनीराम, बलिराम, मंशाराम व अन्य किसानों ने बताया कि वे हर साल सरकारी बीज भंडार से ही प्रमाणित बीज खरीदते हैं। किसानों का कहना है कि यहां मिलने वाले बीज भरोसेमंद होते हैं और फसल की पैदावार भी अच्छी होती है। सचिव विनीत कुमार वर्मा ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.