राजकीय कृत मध्य विद्यालय जिरूलिया का सामान गायब
देवघर, मई 26 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत राजकीय कृत मध्य विद्यालय जिरूलिया के अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा द्वारा थाना में आवेदन देकर असमाजिक तत्वों द्वारा स्कूल का सामान गायब करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि 24 मई की शाम को विद्यालय की तरफ जाने के बाद जानकारी हुई की विद्यालय के रूम का ताला टूटा हुआ है, तथा दरवाजा खुला हुआ था। स्कूल का जांच पड़ताल किया गया तो पाया कि किचन रूम से 2 गैस सिलेंडर भरा हुआ, 2 गैस चुल्हा, अल्मुनियम का एक डेगची, 10 लीटर का एक प्रेशर कूकर सहित कई अन्य सामग्री गायब था। बताया कि अज्ञात अपराधिक किस्म के व्यक्ति द्वारा सामान गायब कर दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.