गढ़वा, अप्रैल 21 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी के शैक्षणिक वातावरण में मंगलवार को नया उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापक को फूल-माला पहनाई और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। संगठन की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट की गई। मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्रगति उसके कुशल नेतृत्व पर निर्भर करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि मलय कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा, बल्कि अनुशासन और नैतिक मूल्यों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.