चंदौली, फरवरी 28 -- नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को 13वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर सूबेदार यादव तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद कुमार एवं डॉ. अरुणेश कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर के किया। क्रीड़ा समारोह में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला प्रक्षेप, लंबी कूद एवं ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कोलज की छात्रा प्रीतम कुमारी और छात्र राजरतन चैंपियन रहे। प्रमाणपत्र एवं चैंपियन ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, खेल प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. देवेश कुमार, मनीष राज ईत्यादि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...