लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- कुकुरा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता चौधरी सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा। विदाई समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों द्वारा छात्राओं को संबोधित कर किया गया। प्रधानाचार्या अनीता चौधरी ने कहा कि छात्राएं विद्यालय की पहचान होती हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...